चेहरा ही नहीं शरीर के इन हिस्सों पर भी सनस्क्रीन लगाना है जरूरी, बहुत कम लोग हैं जानते


 सुरज की यूवी किरणों से बचने के अमूमन लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं. कुछ सिर्फ चेहरे पर तो कुछ चेहरे और हाथों पर भी सनस्क्रीन लगाते हैं. लेकिन सिर्फ चेहरे ही नहीं बल्कि शरीर में कई ऐसे पार्ट्स हैं जहां सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है


.लेकिन ज्यादातर लोग बॉडी के इन पार्ट्स को इग्नोर कर देते हैं. ऐसे में धूप की वजह से इन हिस्सों पर भी टैनिंग और सनबर्न जैसी दिक्कतें आ जाती हैं.

सूरज की यूवी किरणें सिर्फ चेहरे को ही नुकसान नहीं पहुंचाती हैं. बल्कि शरीर के कई ऐसे हिस्से हैं, जिन्हें धूप से बचने की जरूरत होती है. इसमें हाथों के साथ-साथ लिप्स भी शामिल है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि चेहरे के साथ-साथ आपको बॉडी के किन पार्ट्स में सनस्क्रीन अप्लाई करनी चाहिए और ये क्यों जरूरी है.

गर्दन के हिस्से पर

हेल्थलाइन के मुताबिक, चेहरे के साथ ही ही गले के चारों तरफ भी सनस्क्रीन अप्लाई करनी जरूरी है. ये शरीर का वो हिस्सा है जो धूप के संपर्क में आता है, जिससे गर्दन काली पड़ने लगती है. ऐसे में आपको यहां भी SPF की जरूरत है. इसके लिए आप SPF 30 का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी आपको अपने गर्दन का पूरा हिस्सा अच्छे से सनस्क्रीन से कवर कर लेना है.

कान पर भी लगाएं सनस्क्रीन

कान भी शरीर का वो हिस्सा है जो सीधे धूप के कॉन्टैक्ट में आता है. लेकिन अमूमन लोग चेहरे पर तो सनस्क्रीन लगा लेते हैं लेकिन कान को भूल जाते हैं. जो की सही नहीं है, कान की त्वचा भी काफी नाजुक होती है और उसे भी धूप से बचाना चाहिए. इसलिए जब भी चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं तो कान को न भूलें

Comments

Popular posts from this blog

Income Tax Return Filing 2025: 11 तरह की कमाई पर नो टैक्स! फायदा उठाइए... ITR भरने से पहले टैक्सपेयर्स इनके बारे में जान लीजिए

महिलाओं के लिए बिना ब्याज का लोन: लखपति दीदी योजना का लाभ उठाएं

खाली पेट चबा लें 2 लौंग, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग